Posts

Showing posts from October, 2021

मानव अधिकार सहायता संघ जिला कार्यालय का उद्घाटन रामपुर थाना अध्यक्ष ने फीता काट कर किया

Image
 मानवाधिकार सहायता संघ के कार्यालय उद्घाटन रामपुर थानाध्यक्ष ने फीता काटकर किया। रामपुर।मानवाधिकार सहायता संघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर थाना अध्यक्ष  ओम नारायण सिंह और मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा जिला प्रमुख सुरेंद्र त्रिपाठी नेताजी जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजमणि पांडे जिला संरक्षक कौशलेंद्र दुबे जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी  ब्लॉक अध्यक्ष संदीप उपाध्याय ब्लॉक संयोजक अश्वनी कुमार दुबे मीडिया प्रभारी डॉ कमलेश कुमार यादव सक्रिय सदस्य कुंज बिहारी सिंह हरिओम धर्मेंद्र सरोज राजीव जयसवाल राजन मिश्रा रामबाबू गुप्ता मुकेश मौर्य प्रियांशु यादव अजीत यादव अभिषेक तिवारी विजय प्रताप सिंह जुगनू कुमार वर्मा विनोद राव व महिला प्रकोष्ठ महिला सदस्य अर्चना यादव ,रिमझिम उपाध्याय ,चंदा दुबे  आदि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक और सी ओ को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Image
 पुलिस अधीक्षक और सीओ को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित जौनपुर। शनिवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीओ सदर रणविजय सिंह व एसओजी प्रभारी एसआइ आदेश त्यागी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक से सम्मानित किया।  एसपी अजय साहनी को वीरता के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें आठ अगस्त 2017 को आजमगढ़ में एसएसपी के पद पर रहते हुए कुख्यात अपराधी सुजीत बुढ़वा को मुठभेड़ में ढेर करने के लिए मिला है। इसी तरह सीओ सदर रणविजय सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक आदेश त्यागी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया ग या।

ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Image
 *ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई घायल,*            जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे से सटे जिवली गांव के पास गौराबादशाहपुर बाईपास पर शुक्रवार की सुबह सेना भर्ती में तैयारी के लिए दौड़ लगाने निकले दो युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए घटना के फलस्वरूप एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित भागने में सफल रहा। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया।          चोरसन्ड गांव निवासी कौशल पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा 21 तथा आदित्य पुत्र लक्ष्मी विश्वकर्मा 22 चचेरे भाई थे तथा सेना में भर्ती के लिए रोज सुबह शाम गौराबादशाहपुर बाईपास पर दौड़ लगाने की प्रैक्टिस करते थे।     रोज की भांति शुक्रवार की सुबह भी वह घर से लगभग साढ़े चार बजे दौड़ लगाने निकले तथा 5 बजे के आसपास जिवली मोड़ पर पहुंच गए और वापस घर की तरफ आने के लिए दौड़ लगाना शुरु ही किए थे कि तभी पीछे की तरफ से आई तेज रफ्तार ट्रक दोनों को कुचलते हुए भाग गई। घटना में कौशल की मौके पर ही मौत हो गई जबक...