कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

 *कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध*

                     

  *जौनपुर।* भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ जिले के कांग्रेसी जन द्वारा शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में सब्जी मंडी स्थित कांग्रेस शहर कार्यालय से नगर कोतवाली तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज किया गया।

        इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार कुठाराघात करने का प्रयास किया जा रहा है! मोदी सरकार विपक्ष के सवालों से संसद में बचने के लिए असंवैधानिक कदम उठाने से भी संकोच नहीं कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लोकसभा से निलंबन इस बात का जीता जागता प्रमाण है। वर्तमान सरकार हर हाल में विपक्ष का दमन करने पर उतारू है ताकि जनता के सवालों से बचा जा सके! 

       देश के कुछ उद्योगपति पर सवाल खड़े करने से मोदी सरकार क्यों घबरा रही है। राकेश उपाध्याय, राकेश सिंह, सतवीर सिंह, सन्दीप सोनकर, नेसार इलाही, राजकुमार गुप्ता, अजय सोनकर, अमित मिश्रा, अमन सिन्हा, अमिष श्रीवास्तव, रोहित पाण्डेय, अभिमन्यु तिवारी, साजिद मानू, तालिब, गौरव मौर्या, ताहिर,शशांक सोनकर आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

थाना रामपुर पुलिस द्वारा नाजायज असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार--*