लापता महिला की लाश कुएं में पाए जाने पर सनसनी,*
*लापता महिला की लाश कुएं में पाए जाने पर सनसनी,*
*जौनपुर।* सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में बुधवार शाम 5 बजे पीपल के पेड़ के नीचे बने कुएं में महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में बुधवार की शाम कुएं के समीप एक युवक को पेड़ के नीचे बने कुएं से दुर्गंध आने की आशंका हुई तो उसने पास जाकर देखा कि कुएं के अंदर एक लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद युवक ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद शोरगुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस की दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि एक 27 दिन पूर्व 21 फरवरी को धौरईल गांव की 65 वर्षीय चंद्रावती देवी दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से अचानक कहीं चली गई थी। लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन के लिए सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी थी।

Comments
Post a Comment