रमेश चंद्र त्रिपाठी हुए राजस्व निरीक्षक संघ के जौनपुर अध्यक्ष (डॉ कमलेश यादव - चीफ एडिटर )
रमेश चंद्र त्रिपाठी हुए राजस्व निरीक्षक संघ
के जौनपुर अध्यक्ष
डॉ कमलेश यादव - चीफ एडिटर
रमेश चंद्र त्रिपाठी हुए राजस्व निरीक्षक संघ के जौनपुर अध्यक्ष
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) दिनांक 17 अक्टूबर को जनपद जौनपुर के राजस्व निरीक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी रमेश चंद्र त्रिपाठी एवं दर्शन सिंह चुने गए मंत्री पद पर छह पद थे , जिसमें सभी 6 मंत्री निर्विरोध चुने गए , अध्यक्ष पद पर 91 मतों का प्रयोग हुआ जिसमें दो मत अवैध पाए गए रमेश चंद्र त्रिपाठी को 59 मत तथा दर्शन सिंह को 30 मत प्राप्त हुए, रमेश चंद्र त्रिपाठी 29 मतों से विजई हुए ,
कार्यकारिणी चुनाव में वाराणसी मंडल अध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव सहित सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे चुनाव समाप्त होने के बाद अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ने सभी राजस्व निरीक्षक को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं संघ के लिए निरंतर कार्यरत रहूंगा और पूरी निष्ठा ईमानदारी से संघ के लिए कार्य करूँगा ।








Comments
Post a Comment